फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephants vandalized the post

हाथियों ने चौकी में की तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Elephants vandalized the post
हाथियों द्वारा तोड़ा गया समान। - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज की कमोला स्थित चौकी को हाथियों के झुंड ने बृहस्पतिवार शाम तहस-नहस कर दिया। हाथियों ने चौकी में रखे सारे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ललित जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग 14 से 15 हाथियों का झुंड चौकी में घुस गया। हाथियों ने चौकी के खिड़की-दरवाजों को तोड़ने के साथ ही कमरे के अंदर रखी आलमारी, बक्से, चारपाई सहित सारे सामान को तोड़ दिया। रेंजर जोशी के अनुसार संभवत: खाने के लालच में हाथी का बच्चा चौकी के अंदर फंस गया होगा, जिसे बचाने के चक्कर में हाथी उग्र हो गए। इधर, भाजपा नेता तारा चंद्र पांडे ने सांसद सहित विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सांसद अजय भट्ट ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed