फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant killed the teacher sitting in the bus

बस में बैठे शिक्षक को हाथी ने मार डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Elephant killed the teacher sitting in the bus
रामनगर मे गिरिश चंद्र पाण्डे का फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से बागेश्वर को जा रही केएमओयू की बस पर शनिवार सुबह पांच बजे हाथी ने हमला कर जीआईसी इंटर कॉलेज सल्ट में संस्कृत के प्रवक्ता गिरीश चंद्र पांडे को सूंड से प्रहार कर अधमरा कर दिया। अफरातफरी के बीच जब तक शिक्षक को रामनगर के संयुक्त अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत से स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पौने पांच बजे केएमओयू की बस संख्या यूके-04पीए- 0429 रामनगर से बागेश्वर के लिए रवाना हुई थी। करीब साढ़े 6:20 बजे बस कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मंदाल रेंज के चिमटा खाल से चार किमी आगे पहुंची तो बस के आगे एक हाथी आ गया। उसने बस हमला कर दिया। बस चालक पूरन चंद्र मौलेखी ने बस को भगाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए हाथी ने बस के आगे के शीशे को तोड़ते हुए बस पर टक्कर मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, हाथी ने खाने की तलाश में बस की खिड़की के अंदर हमला कर शिक्षक गिरीश चंद पांडे पुत्र जगदंबा पांडे निवासी पंपापुरी रामनगर पर अपनी सूंड से हमला करके घायल कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। हाथी ने बाहर से भी बस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। यात्रियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

इधर,हमले से घायल शिक्षक को तुरंत प्राइवेट वाहन से रामनगर चिकित्सालय लाया गया, जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले भी हाथी ने इसी मार्ग पर तीन वाहनों पर हमला बोलकर क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में वनाधिकारियों को घेराव
हाथी के हमले में हुई शिक्षक के मौत की सूचना पर रामनगर अस्पताल में कॉर्बेट के रेंजर राजकुमार, कालागढ़ वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत, एसडीओ लच्छीराम पहुंचे। अस्पताल में गुस्साए शिक्षकों और परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि हाथी कई दिनों से हमलावर है और वन विभाग को कोई पहल करने की बजाए ग्रामीणों को परेशान कर रही है।

रामनगर मे हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त बस के लोग। अमर उजाला

रामनगर मे हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त बस के लोग। अमर उजाला- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed