फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity and water stalled due to rain, three power poles broken, insulator burst in TP Nagar, Judge Farm and Devalchaud areas were more affected

बारिश से बिजली-पानी ठप, बिजली के तीन पोल टूटे, टीपी नगर में इंसुलेटर फटा, जजफार्म और देवलचौड़ इलाके अधिक प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water stalled due to rain, three power poles broken, insulator burst in TP Nagar, Judge Farm and Devalchaud areas were more affected
हल्द्वानी। बारिश के कारण शनिवार को शहर की बिजली और पानी व्यवस्था धड़ाम हो गई। बिजली के तीन पोल टूट गए जबकि पांच टेढ़े हो गए। आधे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने से 25 हजार उपभोक्ताओं को 10 से 15 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। पानी का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को झमाझम बारिश हुई थी। देर रात फिर मूसलाधार बारिश हो गई। कमलुवागांजा 33 केवी दो पोल लामाचौड़ के पास टूट गए। जबकि 11 केवी का एक पोल टूट गया। पोल टूटने के कारण 33 केवी और 11 केवी के तार भी टूट गए। साथ ही डिस्क और पिन भी फट गई। कुसुमखेड़ा, लामाचौड़, कमलुवागांजा आदि क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। बिजली गुल होने के कारण लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। शुक्रवार की देर रात टीपी नगर उपकेंद्र से निकलने वाले जजफार्म और देवलचौड़ फीडर ठप हो गए। इंसुलेटर फटने के कारण घंटों आपूर्ति बाधित रही। शनिवार की सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी लाइनों की मरम्मत में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि विभाग को लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शनिवार की देर शाम तक आपूर्ति विभिन्न क्षेत्रों में सुचारु हो सकी। जजफार्म और देवलचौड़ में शनिवार सुबह आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed