फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electric carnivor

दो महीने में मिलेगा विद्युत शवदाह गृह

Fri, 29 Sep 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 29 Sep 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Electric carnivor
विद्युत शवदाह बनेगा - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। जल्द ही गौला नदी में फैल रही गंदगी से लोगों को छुटकारा मिलने जा रहा है। नगर निगम रानीबाग चित्रशिला घाट में एक करोड़ से अधिक लागत से विद्युत शवदाह गृह बनाएगा। यह दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग से 24 घंटे के भीतर नई डीपीआर देने को कहा है। 

विज्ञापन


चित्रशिला घाट में शव लकड़ी से जलाने के कारण पानी गंदा हो रहा था। इसे लेकर कुछ लोगों ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाइकोर्ट ने नगर निगम से विद्युत शवदाह गृह लगाने के निर्देश दिए थे। इस पर नगर निगम की ओर से लोक निर्माण विभाग को इसकी डीपीआर बनाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


2016 में लोक निर्माण की ओर से सौंपी गई डीपीआर में इसकी लागत 1.05 करोड़ रुपये बनाई गई थी। लेकिन किन्हीं कारण ये नहीं बन सका। बृहस्पतिवार को मेयर जोगेंद्र रौतेला ने नगर निगम, जल निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रानीबाग चित्रशिला घाट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां टीम ने महंतों के साथ मिलकर जगह चयनित की। इसके बाद नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग और लोक निर्माण विभाग यांत्रिक खंड को पत्र भेजा है।  मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि पुनरीक्षित आगणन उपलब्ध होने के बाद इसके लिए पैसा जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed