फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election Results Announced

श्याम चौहान बने प्रदेशाध्यक्ष

Wed, 01 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 01 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Election Results Announced

एनएसयूआई प्रदेश संगठन चुनाव में हुए विवाद के बाद फिलहाल नैनीताल जिलाध्यक्ष के चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी गई है और मामले को फेयर एंड एडवांस मैनेजमेंट आफ इलेक्शन के पास भेज दिया गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में श्याम सिंह चौहान निर्वाचित घोषित किए गए।

विज्ञापन


चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 118 वोटों से हराया। चौहान को 968 और विनय भट्ट को 850 वोट मिले। इसके अलावा नीमा कोठारी को प्रदेश महासचिव, ममता बिष्ट प्रदेश को सचिव, ओम प्रकाश शर्मा को जिला महासचिव, चेतन शर्मा जिला उपाध्यक्ष ऊधमसिंह नगर, सूरज राय जिला महामंत्री नैनीताल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रकाश भाकुनी, शिवम बजाज भी जिला महामंत्री नैनीताल बने। प्रतीक चौधरी जिला सचिव नैनीताल के पद पर निर्वाचित हुए। दीपक वर्मा पिथौरागढ़, रंजीत रावत बागेश्वर, प्रदीप बिष्ट अल्मोड़ा, अजय ढेक चंपावत और मनिंदर सिंह ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर लाल सिंह पंवार और सचिन जलाल के बीच मुकाबला था। सोमवार देर रात मतगणना के दौरान दोनों गुटों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। हालात बिगड़ते देख नैनीताल जिलाध्यक्ष के परिणाम पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एनएसयूआई के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान का मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कुलदीप कुमार, संजय नेगी, गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, हिमांशु कबड्वाल, राजा फर्स्वाण, गोपाल अधिकारी, कपिल रावत, मोनू कपूर, अशु जोशी, हर्षित जोशी, पवन मनराल, अमरपाल सिंह, प्रशांत जोशी, नागेश नेगी, त्रिलोक सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed