{"_id":"664117cec5eda72b64095af4","slug":"elderly-man-found-dead-in-hotel-kitchha-news-c-237-1-shld1013-101417-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होटल में मृत मिला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होटल में मृत मिला बुजुर्ग
Mon, 13 May 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। होटल में ठहरा एक बुजुर्ग व्यक्ति कमरे में मृत पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से मिले सुसाइड नाेट में कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।
रविवार को बरेली हाईवे पर स्थित एक होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में एक व्यक्ति ठहरा हुआ है, जो अपना दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर होटल पहुंची पुलिस को पता लगा कि दिनेश जोशी (70) पुत्र ख्यालीराम जोशी निवासी ग्राम देवरिया 10 मई से होटल में रुके हैं। काफी आवाज लगाने के बाद भी वह सुबह से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बुजुर्ग अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस के अनुसार मेज पर कुछ पाउडर पड़ा था, जिसके सल्फास होने की आशंका है।
सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि दिनेश कई वर्षों से परिवार सहित लखनऊ में रह रहे थे। उनकी पत्नी दया जोशी को फोन पर घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगर मृतक के परिजनों ने तहरीर दी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।