{"_id":"653c19652271f2ce440b493d","slug":"ek-taraf-laxman-ek-taraf-seeta-haldwani-news-c-337-1-shld1032-2818-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता बीच में जगत के पालनहारी.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता बीच में जगत के पालनहारी.....
Sat, 28 Oct 2023 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में निकली श्रीराम राज्यभिषसेक की राजगद्दी में शामिल काली के अखाड़े में करतब दिखाती
हल्द्वानी। श्री रामलीला संचालन समिति के संयोजन में शुक्रवार शाम को शहर में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राम जी की निकली सवारी, राम-लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की, जय श्री राधे, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों की धार्मिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। खासकर उत्तराखंड की नंदा राजजात यात्रा की झांकी ने सबका मन मोह लिया।
शुक्रवार को रामलीला मैदान से निकली शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के रथ को सजाया गया था। उनके साथ सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी भी थे। शोभायात्रा में गणेश भगवान की बड़ी मूर्ति के अलावा बदायूं से काली का अखाड़ा, उज्जैन महाकाल की आरती, नंदा राजजात यात्रा और संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान जी की भव्य झांकियों ने सबका मन मोहा। पूरे मार्ग पर भगवान राम के रथ पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। अशोक अग्रवाल की ओर से सुंदर खाटू श्याम जी की झांकी का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा देर शाम वापस रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा संयोजक तनुज गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रामलीला मैदान में हवन, यज्ञ के साथ पारायण होगा। इस दौरान एनबी गुणवंत, विवेक कश्यप, भवानी शंकर नीरज, तनुज गुप्ता, मनोज, विनीत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल आदि रहे।
अखाड़ा और बैंड वादन ने भी मनमोहा
शोभायात्रा में पंजाब से निहंग अखाड़ा और गतका पार्टी के अलावा बागेश्वर से पहुंचे ढोल दमाऊ की प्रस्तुति सराहनीय रही। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भगवान शिव की वेशभूषा में पैदल चल रहे कलाकारों ने भी समा बांध दिया।