फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight year old leopard dies of electrocution

आठ साल के तेंदुए की करंट से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Eight year old leopard dies of electrocution
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर के बन्नाखेड़ा रेंज में धमोला बीट के बच्चीपुर क्षेत्र में करंट से तेंदुए की मौत हो गई।
विज्ञापन

डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बच्चीपुर क्षेत्र में रविवार सुबह 8 साल के नर तेंदुए का शव बरामद हुआ। एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन जा रही है और तेंदुए के मुंह पर जख्म के निशान है। संभवत: करंट से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को नष्ट कर दिया गया है। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम पीरूमदारा चैनपुरी में रविवार सुबह तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं, क्षेत्र में वन विभाग ने पिंजरा लगाते हुए गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्राम पीरूमदारा चैनपुरी निवासी 60 वर्षीय मंगली देवी पत्नी भीम राम के घर में सुबह तेंदुआ घुस गया। घर में बैठी मंगली देवी पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घायल वृद्धा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई आसिफ खान ने बताया कि बुजुर्ग महिला का उपचार कराया गया है। तराई पश्चिम वन विभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि जिस क्षेत्र में घटना हुई है, वहां पिंजरा लगा दिया गया है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed