फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight thousand people joined SSP's Facebook Live, gave suggestions along with complaints

Nainital News: एसएसपी के फेसबुलक लाइव से जुड़े आठ हजार लोग, शिकायतों के साथ सुझाव भी दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand people joined SSP's Facebook Live, gave suggestions along with complaints
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के फेसबुक लाइव से हजारों लोगों ने जुड़कर अपनी शिकायतें रखीं। सबसे ज्यादा शिकायतें चौकी, थानों में पुलिस के फरियाद न सुनने की थी। बताया कि शिकायत लेकर पहुंचो तो पुलिस टरका देती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने सुझाव रखे और शहर की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली के बहुउद्देशीय भवन के सभागार में एसएसपी पंकज भट्ट ने नैनीताल पुलिस के पेज पर लाइव जनसंवाद किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ फेसबुक लाइव 12:10 तक चला। इस दौरान आठ हजार से ज्यादा लोगों ने जुड़कर अपनी समस्या रखी। कई लोगों ने पुलिस चौकी में शिकायत न सुने जाने की बात बताई। बताया कि दरोगा जी हर बार वापस भेज देते हैं। न रिपोर्ट दर्ज करते हैं और न कोई कार्रवाई करते हैं। कई लोगों ने उनके क्षेत्र के आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों के हंगामा करने की शिकायत करते हुए पुलिस गश्त को बढ़ाने की मांग की। एक व्यक्ति ने तो आईटीआई क्षेत्र में नई पुलिस चौकी खोलने की मांग रखी। एसएसपी पंकज भट्ट ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीओ नैनीताल विभा दीक्षित ने गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करने और उसका इस्तेमाल करने की अपील भी की।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी आईं शिकायतें
कुछ लोगों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। एक व्यक्ति ने बताया कि हल्द्वानी में संचालित एक स्कूल की 35 सीटर बस में 50 से भी ज्यादा बच्चे जाते हैं। इस पर एसएसपी ने संबंधित स्कूल के प्राचार्य और प्रबंधक से इस मामले में बातचीत कर लापरवाही को सुधारने के निर्देश दिए और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों संचालकों के साथ की जाएगी बैठक
एक व्यक्ति ने सुझाव दिए हुए कहा कि आए दिन शहर में स्कूली बच्चों के साथ आपराधिक घटनाओं के घटित होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही कई घटनाएं तो स्कूल के पास ही हुई हैं। पुलिस उन स्कूल संचालकों से बातचीत क्यों नहीं करती। इस पर एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आगामी मंगलवार को कोतवाली सभागार में कक्षा नौ व दस का संचालन करने वाले स्कूलों के प्राचार्य व संचालकों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed