र्ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर अमन और शांति का पैगाम देते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नारा-ए-तकबीर, नारा-ए-रिसालत और मरहबा...या मुस्तफा के नारों से माहौल नूरानी हो गया। जुलूस में शामिल बड़े-बुजुर्गों के साथ ही बच्चों का उत्साह भी देखते ही बना। जगह-जगह जुलूस का स्वागत कर तबर्रुक बांटा गया। इस दौरान बुराई से बचने और भलाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह विभिन्न क्षेत्रों के लोग मुजाहिद चौक पर एकत्र हो गए। दस बजेे मुस्लिम एक्शन कमेटी और उलमा की कयादत में जुलूस रवाना हुआ। नई बस्ती, इंदिरा नगर होते हुए जुलूस वापस आजाद नगर लाइन नंबर 12 पहुंचा। वहां से चोरगलिया रोड ताज चौराहा, ईदगाह रोड, मीरा मार्ग, नया बाजार, रेलवे बाजार से गुजरकर मुजाहिद चौक पर पहुंचा। यहां जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुराद अली ने दुआ के साथ जुलूस का समापन किया। जुलूस में दावते इस्लामी, वारसी एसोसिएशन, टीटीएस, मदरसा इशाअत हक, अंजुमन शायाने-इस्लाम, मदरसा रियाजुल उलूम, रजवी कमेटी, शाहे मुस्तफा कमेटी, रजा-ए-हक समेत 100 से अधिक तंजीमें शामिल थीं, जिन्होंने नातिया कलाम पेश किए और अमन का पैगाम दिया।
इस दौरान मौलाना हयातुल्ला खान, कारी अब्दुल गफूर नईमी, मुफ्ती नईमुद्दीन, मौलाना सय्यद इरफान रसूल, मौलाना अब्दुल हसन, मौलाना कमर अशरफ, मौलाना सिब्तेन रजा, मौलाना यूसुफ, मौलाना अकरम, मौलाना अहमद रजा, कारी गुलाम हैदर, कारी बाबर अली, मुस्लिम एक्शन कमेटी के कनवीनर इंतजार हुसैन, अब्दुल मतीन सिद्दीकी, मजहर नईम नवाब, हसीन खां वारसी, हसनेन रजा खतीबी, जमीर अहमद, वारिस खान, शराफत खान, जावेद सिद्दीकी, दानिश इंतजार, हाजी यासीन खान, तनवीर आलम, नफीस अहमद, रहमत अली, परवेज सिद्दीक आदि मौजूद थे। इस दौरान एसपी जशवंत सिंह, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकि और बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इधर, काठगोदाम में कॉलटैक्स से ईदगाह तक जुलूस निकाला गया। उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना वसीम अख्तर, मौलाना उस्मान नईमी, मस्जिद कमेटी के सदर बासित खान, मोहम्मद आलम, इमरान अली खान आदि समेत मदरसा फैजान-खतीबी के शिक्षक और छात्र शामिल थे।