फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Efforts to bring wildlife to Nainital Zoo intensify

Nainital News: नैनीताल जू में वन्य जीवों को लाने की कवायद तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Efforts to bring wildlife to Nainital Zoo intensify
नैनीताल। जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में बीते कुछ वर्षों से वन्य जीवों की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं अन्य जीवों की उम्र ज्यादा होने के चलते भविष्य में यह संख्या और कम हो सकती है। इसे देखते हुए जू प्रबंधन ने अन्य हाई एल्टीट्यूड जू प्रबंधनों से पत्राचार किया है।
विज्ञापन



नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना सन 1995 में 4693 वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई थी। यहां प्रमुख वन्य जीव हिमालयी काले भालू, तेंदुए, बंगाल टाईगर, हिल फाॅक्स, सांभर व पक्षियों में प्रमुख सिल्वर फीजेंट, कलीज फीजेंट, चकोर व मोनाल हैं जिन्हें देखने के लिए प्रतिवर्ष दो लाख से ज्यादा लोग यहां आते हैं। बीते पांच सालों से चिड़ियाघर में वन्य जीवों के विस्थापन व मौत के चलते वन्यजीवों की संख्या कम हो रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान में 217 लगभग रह गई है जिनमें दो टाईगर, तीन तेंदुए, चार भालू समेत अन्य जीवों की 30 प्रजातियां शामिल हैं। इनमें बंगाल टाईगर, भालू समेत कई वन्य जीव बुजुर्ग हो गए हैं। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि उम्र पूरी होने व वन्यजीवों के विस्थापन के चलते संख्या कम हुई है। वन्य जीवों की संख्या बढा़ने को लेकर कवायद की जा रही है। लगातार अन्य हाई एल्टीट्यूड चिड़ियाघरों के साथ पत्राचार कर वन्यजीवों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed