फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Efforts intensified to build underpass in Ranibagh Haldwani

Haldwani: रानीबाग में अंडरपास बनाने के लिए प्रयास हुए तेज, DPR के लिए विभाग ने जारी किया टेंडर

Sat, 07 Dec 2024 10:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Dec 2024 10:34 AM IST
सार

जिला प्रशासन ने रानीबाग में अंडरपास बनाने की कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि के एनएच खंड ने अंडरपास बनाने के लिए डीपीआर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Efforts intensified to build underpass in Ranibagh Haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि सब कुछ ठीक रहा तो निकट भविष्य में रानीबाग तिराहे की यातायात व्यवस्था चाकचौबंद नजर आएगी। यहां लोगों को जाम के झंझट से मुक्ति मिल पाएगी। जिला प्रशासन ने रानीबाग में अंडरपास बनाने की कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि के एनएच खंड ने अंडरपास बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। जिले के मैदानी क्षेत्रों से नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले सभी वाहन रानीबाग तिराहे से होकर गुजरते हैं। समय के साथ यहां सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


इस कारण नैनीताल-भीमताल से आने-जाने वाले वाहनों के कारण रानीबाग और गुलाबघाटी में अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इसके चलते कुमाऊं भर के यात्रियों और सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन लगने वाले जाम से कुमाऊं मंडल के व्यापारियों को भी दिक्कतें होती हैं। वहीं नैनीताल व भीमताल समेत आसपास का पर्यटन भी इससे प्रभावित होता है। लंबे समय से व्यापारी और स्थानीय लोग रानीबाग, गुलाबघाटी और भीमताल डायवर्जन प्वाइंट पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कुछ समय पहले संबंधित अधिकारियों के साथ भीमताल डायवर्जन रानीबाग में अंडरपास बनाने और गुलाबघाटी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मंथन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।जिला प्रशासन के निर्देश पर काम करते हुए एनएच खंड ने रानीबाग में अंडरपास निर्माण और गुलाबघाटी में सड़क चौड़ीकरण की डीपीआर व डिजाइन बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह के मुताबिक टेंडर 24 दिसंबर को खोले जाएंगे। उसके बाद इस दिशा में अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed