फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Effect of gas pipeline visible

गैस पाइपलाइन का दिखने लगा असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Effect of gas pipeline visible
हल्द्वानी। एक विभाग जब दूसरे विभाग की नहीं सुने तो सरकारी धन की बर्बादी होनी लाजिमी है। लोक निर्माण विभाग नगर निगम और गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी को बार-बार पत्र लिखकर खोदी गई सड़कों को मानकों के हिसाब से पूरा कराने का निवेदन करता रहा लेकिन न तो एचपीसीएल ने लोनिवि की सुनी न ही नगर निगम ने सुपर विजन किया। उधर, चुनाव आचार संहिता से पूर्व और आचार संहिता के दौरान लोनिवि के अधिकारियों पर दबाव बनाकर सड़कें बनाईं र्गइं। इससे एक ही बारिश में 60 लाख रुपये की सड़क बारिश से धुल गई।
विज्ञापन

हल्द्वानी क्षेत्र की मुख्य सड़कों को छोड़कर सभी सड़कें नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। नगर निगम ही इन सड़कों में गैस पाइपलाइन सहित अन्य लाइनों को खोदने की परमिशन देता है। एचपीसीएल को भी नगर निगम ने कई शर्तों के साथ परमिशन दी है। इन शर्तों के अनुसार एचपीसीएल गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को पुन: पूर्व की भांति रिस्टोरेशन करेगा। नगर निगम इसका सुपर विजन करेगा। इसके एवज में एचपीसीएल नगर निगम को आठ प्रतिशत सुपर विजन चार्ज देगा। लोक निर्माण विभाग ने कई बार एचपीसीएल और नगर निगम को पत्र भेजा। पत्र में आरोप लगाया गया कि गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद एचपीसीएल मानकों के अनुसार सड़क को सही नहीं कर रहा है। ऐसे में सड़क बनाने से यह भविष्य में यह सड़क बैठ जाएगी और कई जगह गड्ढे हो जाएंगे। नगर निगम और एचपीसीएल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की नहीं सुनी। उधर चुनाव से ठीक पहले और आचार संहित के दौरान दबाव में लोनिवि ने सड़क बना दी। मंगलवार हुई हल्की बारिश में ही यह सड़कें बैठ गई। कई सड़कों में गड्ढे भी बन गए।
विज्ञापन

कोट
नगर निगम और एचपीसीएल के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया। बताया गया कि एचपीसीएल मानकों के अनुसार काम नहीं कर रहा है। इससे भविष्य में सड़क दब सकती है। लेकिन चुनाव के समय दबाव में यह सड़कें बनाईं गईं। हीरानगर, इंजीनियर एनक्लेव, पर्वत विहार सहित पांच जगह की करीब 60 लाख की नई सड़कें टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक चौधरी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
गैस पाइपलाइन के कारण 1.5 करोड़ की सड़कें अटकी
हल्द्वानी। हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में अभी 1.5 करोड़ की लागत से सड़कें बननी हैं। कई जगह लोनिवि ने इन सड़कों में पत्थर बिछा दिया था। एचपीसीएल ने इन्हें खोद दिया। अब लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखकर सड़क बनाने से साफ मना कर दिया है। लोनिवि ईई अशोक चौधरी ने कहा कि जब तक नगर निगम सड़क मानकों के हिसाब से सही कर दी गई हैं इस बात का सर्टिफिकेट नहीं देता है तब तक लोक निर्माण विभाग सड़कों का निर्माण नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed