फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board UBSE Result 2020: Education Minister will release 10th, 12th board result on July 29

UK Board Result 2020: 29 जुलाई को शिक्षा मंत्री जारी करेंगे बोर्ड रिजल्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board UBSE Result 2020: Education Minister will release 10th, 12th board result on July 29
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2020
रामनगर (नैनीताल)। इस साल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 29 जुलाई को शिक्षा मंत्री जारी करेंगे। इससे पहले बोर्ड सभापति और सचिव ही रिजल्ट को जारी करते रहे हैं। दो लाख 66 हजार 804 छात्र-छात्राएं काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई को सुबह 11 बजे घोषित होगा। रिजल्ट घोषित करने के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और बोर्ड सभापति आरके कुंवर भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस और कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 147588 छात्र और इंटरमीडिएट में 119216 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से परीक्षाओं को रोक दिया गया था, जो 22 जून से 24 जून के बीच कराई गई। इस दौरान कंटेनमेंट जोन के कई छात्र परीक्षा से वंचित हो गए, इनमें हाईस्कूल में 716, इंटरमीडिएट में 337 छात्र शामिल हैं। इन छात्रों को तीन विषयों के अंकों के आधार पर औसत अंक देकर पास किया जाएगा। यदि फिर भी कोई छात्र औसत अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वह रिजल्ट आने के एक माह तक आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

एकल विषयों के छात्रों की होगी परीक्षा
बोर्ड सचिव ने बताया कि ढाई सौ से तीन सौ ऐसे भी छात्र है, जिन्होंने एकल विषय से आवेदन किया था। ऐसे में छात्रों को औसत अंक नहीं दिए जाएंगे। क्योंकि इन छात्रों ने केवल एक ही विषय में परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इन छात्रों का परीक्षा 29 जुलाई के बाद कराई जाएंगी, ताकि छात्रों का अहित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed