फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Education develops the inherent potential and personality of a person: Commissioner Rawat

व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता और व्यक्तित्व को विकासित करती है शिक्षा: आयुक्त रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Education develops the inherent potential and personality of a person: Commissioner Rawat
मंगलवार को डीएसबी परिसर में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। शिक्षा व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता और व्यक्तित्व को विकसित करने वाली प्रक्रिया है। यही प्रक्रिया उसे समाज में एक वयस्क की भूमिका निभाने के लिए सामाजिक करती है। शिक्षा शब्द संस्कृत भाषा से बना है। ‘शिक्षा’ का अर्थ है सीखना और सिखाना। याद करना शिक्षा का उद्देश्य नहीं... यह बात कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने डीएसबी परिसर में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर रावत और कुविवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने किया। इस दौरान विवि के विद्यार्थियों की ओर से कुलगीत गाया गया। कुलपति प्रो. जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास बहुत आवश्यक है। कहा कि परिसर के पुस्तकालय में एक लाख पचास हजार से अधिक पुस्तकें हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. इंदू पाठक, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. रवि जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed