{"_id":"ab99b878b9aa03a0f74b46c15316a415","slug":"eco-sensitive-zone-to-be-declared-a-matter-of-ngt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इको सेंसिटिव जोन घोषित करने का मामला एनजीटी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको सेंसिटिव जोन घोषित करने का मामला एनजीटी को
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Fri, 15 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी को सरकार की ओर से इको सेंसिटिव जोन घोषित किए जाने के मामले को हाईकोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को रेफर कर दिया है। बृहस्पतिवार को मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह फैसला किया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उत्तरकाशी निवासी लोकेंद्र बिष्ट ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार की ओर से 18 दिसंबर, 2012 को नोटिफिकेशन जारी कर उत्तरकाशी को इको सेंसिटिव जोन घोषित कर दिया गया, जो गलत है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का कहना था कि वहां के क्षेत्रवासियों की आजीविका का साधन कृषि है, इको सेंसिटिव जोन घोषित हो जाने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही आर्थिक हानि भी उठानी होगी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले को ग्रीन ट्रिब्यूनल को रेफर कर दिया।
विज्ञापन