फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Earth will run at its slowest speed today

Nainital: पृथ्वी आज अपनी सबसे धीमी गति से दौड़ लगाएगी, तेज गर्मी से धरती भी हुआ आलसी; जानिए क्या होगा?

Sat, 06 Jul 2024 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Jul 2024 12:04 PM IST
सार

लंबे समय से पड़ रही गर्मी ने मानों पृथ्वी को भी कुछ आलसी बना दिया है। सूर्य का चक्कर लगाने में पृथ्वी आज अपनी सबसे धीमी गति से दौड़ लगाएगी।

विज्ञापन
Earth will run at its slowest speed today
earth - फोटो : istock

विस्तार

 

विज्ञापन

लंबे समय से पड़ रही गर्मी ने मानों पृथ्वी को भी कुछ आलसी बना दिया है। सूर्य का चक्कर लगाने में पृथ्वी आज अपनी सबसे धीमी गति से दौड़ लगाएगी। आज छह जुलाई को अपनी अंडाकार कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी सूर्य से अपनी सर्वाधिक दूरी पर पहुंच जाएगी। एफीलियन (अपसौर) की यह घटना वर्ष में एक बार तब होती है, जब पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर होती है। इस दौरान पृथ्वी सूर्य से 152 मिलियन किमी दूर होती है।

इसके विपरीत पेरीहीलियन (उपसौर) स्थिति में पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती है जब पृथ्वी सूर्य से 147 मिलियन किमी दूर होती है। आम तौर पर 3 जनवरी के आसपास पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट और जुलाई प्रथम सप्ताह में सबसे दूर होती है। इन अवधि में पृथ्वी की सूर्य से दूरी में लगभग पचास लाख किमी का अंतर आ जाता है।

विज्ञापन


ये पढ़े- Haldwani: छत से टपक रहा पानी...टूटी खिड़कियां, बारिश के बीच उत्तराखंड रोडवेज में छाता लेकर सफर कर रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उसकी गति भी परिवर्तित होती रहती है। पेरीहीलियन की स्थिति में जब पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक निकट होती है तब सूर्य का चक्कर लगाने की उसकी गति बढ़कर 30.28 किमी प्रति सेकंड हो जाती है, जबकि आज जैसी सर्वाधिक दूरी पर इसकी गति घट कर 29.3 किमी प्रति सेकंड रह जाती है।

किसी ग्रह की कक्षीय गति इस बात पर निर्भर करती है कि वह सूर्य से कितनी दूर है। कोई ग्रह सूर्य के जितना करीब होता है, सूर्य का गुरुत्वाकर्षण उस पर उतना ही ज्यादा प्रभावी होता है और ग्रह उतनी ही तेज गति से अपनी कक्षा में आगे बढ़ता है। यह सूर्य से जितना दूर होता है सूर्य का गुरुत्वाकर्षण उतना ही कमजोर हो जाता है और यह अपनी कक्षा में उतनी ही धीमी गति से आगे बढ़ता है। पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर घूमने से मौसम के परिवर्तन होते हैं।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक शशि भूषण पांडे का कहना है कि पृथ्वी अपनी धुरी पर भी 1670 किमी प्रति घंटे की गति से घूमती है जिसके कारण दिन और रात होते हैं और हवाओं को भी बहने की गति व दिशा मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed