{"_id":"58cee0bb4f1c1ba84f1a1d39","slug":"e-rickshaw-drivers-demonstrated-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालकों ने थाने में प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालकों ने थाने में प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सभा स्थल पर पड़े ई-रिक्शा
- फोटो : राजन राय
हल्द्वानी। ई रिक्शा चालकों ने कोतवाली थाने में रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि टेंपो चालक उनके वाहनों की सवारियां जबरदस्ती रोककर उतार देते हैं। कोतवाल ने इस मामले में टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाकर सामंजस्य के साथ चलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सीओ लोकजीत सिंह को ई रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष पंकज गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरटीओ से उनको नगर निगम के आठ किलोमीटर के दायरे में चार सवारी पास है। इसी आधार पर ई रिक्शा चालकों ने रोड टैक्स जमा किया है। बावजूद इसके टेंपो चालक रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड पर दबंगई करते रहते हैं।
विज्ञापन
वे ई रिक्शा से सवारी उतारकर चालकों को बेइज्जत करते हैं। सीओ ने इस मामले में कोतवाल आरएस मेहता को समस्या के समाधान करने का निर्देश दिए। कोतवाल ने टेंपो यूनियन के लोगों को सामंजस्य के साथ चलने की सलाह दी। चेताया कि नो इंट्री जोन में चलने पर आटो या ई रिक्शा का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन