{"_id":"6ac8aa3a97ff136459050cef","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-reached-the-provincial-traders-conference-in-haldwani-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, 19 जिलों की 393 इकाइयों के पदाधिकारी जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, 19 जिलों की 393 इकाइयों के पदाधिकारी जुटे
Fri, 09 Oct 2026 02:18 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे। सीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार हल्द्वानी पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हल्द्वानी में सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे। सीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार हल्द्वानी पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसमें 19 जिलों की 393 नगर इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री में व्यापारी सम्मेलन में यह घोषणा की
1. प्राकृतिक आपदा या अन्य आपदा से प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार उचित राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
2. व्यापारियों से बेहतर संवाद के लिए राज्य और जिला स्तर पर उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन कर नियमित बैठकें कराई जाएंगी।
3. जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि समय पर उनके आश्रित बीमा का दावा कर सकें।
4. पर्यटन व्यवसाय के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा और सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की जाएगी।
5. पर्यटन बाहुल्य क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में होम स्टे की सुविधा का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय लोग इसका लाभ उठा सकें।
6. चारधाम यात्रा मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि यात्रियों और व्यापारियों को सुविधा मिल सके।
7. राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़े बाजारों में सड़कों और नालियों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन
8. व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।