{"_id":"64122b95f9fb8e91cc0c4e04","slug":"duty-sidewalk-worker-death-haldwani-news-c-8-1-hld1035-82651-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ड्यूटी जा रहे सिडकुल कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ड्यूटी जा रहे सिडकुल कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत
Thu, 16 Mar 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
मूलरूप से यूपी के रामपुर मिलक स्थित राजपुरा निवासी हरसहाय (40) रुद्रपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह सिडकुल की कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे से उनकी ड्यूटी थी। काम पर जाते समय कंपनी से कुछ दूर पहले अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर घायल पड़े कर्मचारी को देख रुद्रपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद अस्पताल पहुंचाया जहां से एसटीएच रेफर कर दिया। मंगलवार रात तीन बजे हरसहाय ने दम तोड़ दिया। उधर कंपनी से जब परिजनों को फोन कर हरसहाय के काम पर न आने की बात बताई गई तो वे भी परेशान होकर ढूंढखोज में जुट गए। जानकारी के लिए सिडकुल चौकी पहुंचे तो उन्हें हर सहाय के घायल होने की बात पता चली। परिजन जब एसटीएच पहुंचे तो वहां निधन होने की खबर मिली। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।