{"_id":"58d184ff4f1c1b425c1a2b2b","slug":"dumpster-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डंपरों की टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डंपरों की टक्कर, चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
डंपर सवार को निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। देर शाम एनएच 121 नया गांव के पास आमने सामने हुई दो डंपरों की टक्कर में एक डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। राहगीरो की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसे ड्राइवर को बमुश्किल कटर से काटकर बाहर निकाला। बदायूं निवासी किशन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रामनगर। उपखनिज ले जा रहे डंपरों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर एसडीएम कार्यालय में राजस्व, पुलिस, वन विभाग, एआरटीओ और ट्रांसपोर्टरोें की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि आबादी क्षेत्र में स्पीड लिमिट के साथ ही उपखनिज को अब ढककर ले जाना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उपखनिज ले जाने वाले हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना आवश्यक होगा। इसके लिए 31 मार्च तक का समय भी तय कर दिया गया है। वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, ओवर लोडिंग न करने आदि पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम पारितोष वर्मा, सीओ मिथिलेश कुमार, एआरटीओ विमल पांडेय, डीएलएम फारुखी, तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, रेंजर विजेंद्र अधिकारी के अलावा ट्रांसपोर्टर और खनन कारोबारी मौजूद थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार नामित अधिक्ता रौतेला ने भी सीओ और एसडीएम को ज्ञापन देकर पीरूमदारा क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक ट्रकों का आवागमन होने पर रोक लगाने की मांग की है।