फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dumper owners warn of closing gates if mineral freight is reduced

Nainital News: खनिज भाड़ा कम होने पर डंपर स्वामियों की गेट बंद करने की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dumper owners warn of closing gates if mineral freight is reduced
हल्द्वानी। डंपर स्वामियों ने खनिज का ढुलाई भाड़ा कम होने को लेकर नाराजगी जताई है। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया है। उनका कहना हे कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को गौला खनिज निकासी के 11 गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी का कहना है कि खनिज की ढुलाई भाड़े के लिए त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। इसमें प्रशासन, स्टोन क्रशर स्वामी और डंपर स्वामी शामिल थे। इसमें कुमाऊं क्रशर एसोसिएशन ने 29 रुपये तय किया था लेकिन आठ फरवरी को पहले क्रशर स्वामियों ने दो रुपये प्रति क्विंटल रेट कम किया है, इसके बाद तीन मार्च को एक बार फिर क्रशर स्वामियों ने दो रुपये रेट कम किया है। अब रेट प्रति क्विंटल 25 रुपये हो गए हैं। इस भाड़े में वाहन चलाना मुश्किल है। प्रशासन को मामले में अवगत कराया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि फोन के माध्यम से डंपर स्वामियों ने समस्या से अवगत कराया है। ज्ञापन भेजने वालों में इंदर सिंह दानू, सुरेश चंद्र जोशी, पंकज दानू आदि शामिल रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




मोटाहल्दू गेट में वाहन निकासी में आई समस्या

गौला के मोटाहल्दू गेट में वाहनों के खनिज निकासी में समस्या आई। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि गेटों पर लगे तौल कांटों में वाहनों के भार क्षमता की जांच होती है, इसके बाद निकासी होती है। इसमें मोटा हल्दू गेट में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, इसके कारण वाहनों की निकासी में समस्या आई थी। वाहन नदी में फंस गए थे। अन्य गेटों पर समस्या नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed