{"_id":"5fac5aa28ebc3e91b710229f","slug":"dumper-owners-protest-at-rto-office-demand-to-remove-problems-in-fitness-mining-and-insurance-of-mining-vehicles-haldwani-news-hld403823871","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर स्वामियों ने आरटीओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन, खनन वाहनों की फिटनेस, टैक्स और इंश्योरेंस में आ रही दिक्कतें दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर स्वामियों ने आरटीओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन, खनन वाहनों की फिटनेस, टैक्स और इंश्योरेंस में आ रही दिक्कतें दूर करने की मांग
विज्ञापन
हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते डंपर स्वामी। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने समस्याओं को लेकर बुधवार को आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समिति ने खनन वाहनों की फिटनेस, टैक्स और इंश्योरेंस में आ रही दिक्कतों का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डंपर स्वामी आरटीओ कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि खनन के लिए दूसरे राज्यों से खरीदे गए वाहनों की जब एनओसी लेकर आरटीओ कार्यालय में दिखा रहे हैं तो उनका पंजीयन दो-दो जगह प्रदर्शित हो रहा हैं, जिससे फिटनेस, टैक्स और इंश्योरेंस नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने आरटीओ राजीव मेहरा को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि आरटीओ कार्यालय में आरआई टेक्नीशियन की तैनाती की जाए और चालान के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए। अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रकाश नागिला, दीपक बचखेती, मंजीत सिंह, नफीस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- दूसरे राज्यों से खरीदे गए वाहनों की एनओसी का दोनों जगह शो हो रहा है, इसलिए इंश्योरेंश में दिक्कत आ रही है। इसका डाटा ऑनलाइन अपडेट होता है। इस संबंध में हमने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है, जल्द ही समाधान हो जाएगा। -राजीव मेहरा, आरटीओ हल्द्वानी।