फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   dumper hit the head constable of TP Nagar police station, seriously injured

Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Fri, 17 Apr 2026 09:51 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 17 Apr 2026 09:51 AM IST
सार

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
dumper hit the head constable of TP Nagar police station, seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे बेलबाबा के समीप कार को ओवरटेक कर रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हेलमेट पहनने के बावजूद सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। न्यूरो सर्जरी विभाग में देर रात उनका ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्कर रौतेला किसी मामले में रिपोर्ट लेने के लिए रुद्रपुर के फोरेंसिक लैब गए थे। बृहस्पतिवार देर शाम रिपोर्ट कलेक्ट करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक बेलबाबा मंदिर के पास पहुंची तो सामने से एक कार को ओवरटेक करते हुए डंपर आ गया।

विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार हेड कांस्टेबल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर से बुलाए गए न्यूरो सर्जन

रुद्रपुर के अस्पताल से न्यूरो सर्जन डाॅ. अजय बजाज को बुलाया गया। डॉक्टर बजाज ने एसटीएच के चिकित्सकों की टीम के साथ हेड कांस्टेबल की न्यूरो सर्जरी की। हेड कांस्टेबल की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस कर्मी के घायल होने से पूरा पुलिस अमला अस्पताल पहुंच गया। एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी भी पहुंचे। हेड कांस्टेबल की पत्नी को महिला सिपाहियों ने ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed