{"_id":"6585e89335da66422103a576","slug":"dso-post-vacant-for-three-months-in-nainital-district-nainital-news-c-238-1-ntl1001-1802-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल जिले में तीन माह से डीएसओ का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल जिले में तीन माह से डीएसओ का पद रिक्त
Sat, 23 Dec 2023 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में खाली पड़ी जिला पूर्ति अधिकारी की कुर्सी
नैनीताल। नैनीताल जिले में करीब तीन माह से जिला पूर्ति अधिकारी का पद प्रभारी व्यवस्था से चल रहा है। उपायुक्त विपिन कुमार के पास नैनीताल समेत ऊधम सिंह नगर के जिला पूर्ति अधिकारी के कार्य का भी जिम्मा है।
सितंबर में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल के स्थानांतरण के बाद से जिले के डीएसओ का पद रिक्त चल रहा है। कुमाऊं मंडल के छह जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल व यूएस नगर में उप आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे विपिन कुमार ही नैनीताल समेत यूएस नगर में डीएसओ का कार्यभार देख रहे हैं। उनकी मंडल की जिम्मेदारी तथा प्रशासनिक व्यवस्था के चलते स्थानीय स्तर पर खासी दिक्कत हो रही है। इस कारण सस्ता गल्ला विक्रेताओं के बिल भी समय से पास नहीं हो पाते हैं। अन्य भुगतान समेत जन प्रतिनिधियों की आवक के दौरान सक्षम अधिकारी के न होने से दिक्कत होती है। अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि विभागीय उपलब्धता के आधार पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नियुक्ति शासन स्तर पर विचाराधीन है।