फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DSB National Book Fair started on campus

डीएसबी परिसर में राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

Thu, 10 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 10 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
DSB National Book Fair started on campus

 कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित जीबी पंत पुस्तकालय में बुधवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू हो गया है। पुस्तक मेले का शुभारंभ कुलपति प्रो. एचएस धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और रिबन की गांठ खोलकर किया। उद्घाटन अवसर पर मौजूद लोगों ने कुल गीत गाया।

विज्ञापन


पुस्तक मेले में पहुंचे विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. धामी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के युग में पुस्तकों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान वापस लाना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने सैद्धांतिक मूल्यों, ज्ञान के प्रसार तथा नव साहित्य सृजन में पुस्तकों की उपयोगिता को मूल्यवान बताया। प्रो. धामी ने कहा कि पुस्तकें व्यक्तित्व निर्माण के लिए ऊर्जा भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता एवं अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे ने पुस्तकों को मार्ग निर्देशक बताया। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुचेतन साह ने पुस्तक मेले के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए सभी को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट किए। उद्घाटन समारोह का संचालन करते हुए डा. ललित तिवारी ने कहा कि यह पहला मौका है जबकि डीएसबी परिसर में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक मेले में दस प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं जिनमें एस चांद नई दिल्ली, रावत नई दिल्ली, प्रगति प्रकाशक मेरठ, जगदंबा प्रकाशक नई दिल्ली, आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दिल्ली, वीबा नई दिल्ली, विद्यान नई दिल्ली, आरियंट ब्लैकस्वान लखनऊ, ओंकार मेरठ, अरिहंत मेरठ, सेज नई दिल्ली आदि शामिल हैं।

पुस्तक मेले की थीम इसब्रोसिंग बुक्स फार कैरियर है। मेले में लगे स्टालों में उच्च शिक्षा से संबंधित पाठ्य पुस्तकों के अलावा पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद की कई कई पुस्तकें, साहित्य दर्शन से जुड़ी पुस्तकें, कविता पाठ एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें रखी गई हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने पुस्तक मेले में पहुंचकर अपनी अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदी।


इस मौके पर प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. बीएल साह, डीएसडब्लू प्रो. बीएस बिष्ट, प्राक्टर डा. आशीष तिवारी, प्रो. मानवेंद्र पाठक, पुष्पा बिष्ट, प्रो. गंगा बिष्ट, डा. निर्मल बसेड़ा, डा. ललित मोहन, प्रो. इंदु पाठक, डा. माया गोला, मीनू साह, बृजमोहन उप्रेती, नेहा चोपड़ा, डा. नंदन बिष्ट, आयुषी बहुगुणा, कुंवर जलाल समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed