फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drug smugglers caught under the guise of brick trade

Nainital News: ईंट व्यापार की आड़ में नशे के सामान की तस्करी करने वाले धरे गए

Tue, 30 Jan 2024 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 30 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Drug smugglers caught under the guise of brick trade
प्रतीकात्मक

विज्ञापन



किच्छा । ईंट के व्यापार की आड़ में नशे के सामान की तस्करी करने वाले कार सवार तीन लोगों को पुलिस ने धर दरऊ गांव के पास धर दबोचा। उनके पास 505 ग्राम अफीम, 57.95 ग्राम स्मैक, एक रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस तीनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।



कोतवाली में एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अवैध शस्त्रों और ड्रग्स की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने सोमवार सुबह दरऊ चौकी के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक कार में ग्राम पिपरा सराय थाना शीशगढ़ (बरेली) निवासी रजनीश कुमार गंगवार और ग्राम बल्ली थाना शीशगढ़ (बरेली) निवासी अजीत सिंह व कुलदीप सक्सेना बैठे मिले। शक होने पर तीनों की तलाशी ली गई। रजनीश के पास 505 ग्राम अफीम, एक रिवाल्वर, दो कारतूस, एक पॉकेट इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 3300 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। अजीत सिंह के पास 32.60 ग्राम स्मैक, 2700 रुपये और मोबाइल मिला, जबकि कुलदीप के पास से 25.35 ग्राम स्मैक, 2200 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई विनोद सिंह फर्तयाल, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, उमेश सिंह्र, कुलदीप सिंह और उमेद गिरी शामिल थे।
विज्ञापन




फतेहगंज से स्मैक और अफीम की किच्छा में सप्लाई



एएसपी ने बताया कि ये लोग शीशगढ़ के ईंट भट्ठों से ईंट खरीद कर हल्द्वानी और किच्छा क्षेत्र में बेचते हैं। ईंट भट्ठा स्वामी उन्हें इसका कमीशन देते हैं। इस काम की आड़ में ये लोग अधिक पैसा कमाने के लालच में फतेहगंज के एक व्यक्ति से स्मैक और अफीम लाकर फुटकर में किच्छा क्षेत्र में बेचते हैं। इससे होने वाले मुनाफे को तीनों आपस में बांट लेते हैं। तस्करी के लिए कार को किराये पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed