फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drug addiction is making the teenagers nature aggressive and criminal prone

Uttarakhand News: किशोर नशे के जाल में क्यों फंस रहे हैं? शोध में बड़ा खुलासा; जानें मुख्य कारण

Mon, 29 Sep 2025 10:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Sep 2025 10:47 AM IST
सार

एक शोध के अनुसा अभिभावकों की लापरवाही और आर्थिक तंगी नशे की लत का मुख्य कारण है, जो किशोरों को आक्रामक और अपराधिक प्रवृत्ति की ओर धकेल रही है।

 

विज्ञापन
Drug addiction is making the teenagers nature aggressive and criminal prone
Drugs

विस्तार

 

विज्ञापन

नशे की लत किशोर के स्वभाव को आक्रामक और अपराध प्रवृत्ति का बना रही है। इससे किशोर हिंसा, चोरी आदि को अंजाम देकर जीवन को बर्बादी की राह पर ले जा रहे हैं। नशे की लत का मुख्य कारण बच्चों की देखभाल के प्रति अभिभावकों की लापरवाही और आर्थिक तंगी भी सामने आई है। एक शोध में इसका खुलासा हुआ है।

नैनीताल निवासी कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थी भरत कुमार ने किशोर अपराध एक सामाजिक विधिक अध्ययन-उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मद्यव्यसनीय किशोर विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया है। शोध में सामने आया हाल के वर्षों में प्रतिबंधित दवाओं और अन्य नशे के सेवन से किशोर अपराध कर रहे हैं। परिवार में संघर्ष, माता-पिता-बच्चों के बीच बेहतर संवाद न होना, अनुशासन और कक्षा में खराब प्रदर्शन अपराध का कारण है। अधिकतर किशोर ही अपने साथी को नशे की लत का आदी बना रहे हैं। इसका नकारात्मक असर भी उनकी सेहत पर भी पड़ रहा है। 

विज्ञापन

 

अधिकतर किशोर आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के
शोध के अनुसार कानून का उल्लंघन करने वाले 100 किशोरों में से 74 आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के हैं। नशे के लिए रुपये नहीं होने पर वह अपराध करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। आर्थिक कठिनाई या निश्चित जीवनशैली प्राप्त करने के लिए वह अपराध के दलदल में फंस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केस 1
डेढ़ वर्ष पूर्व एक साधारण परिवार से संबंधित 15 वर्षीय हाईस्कूल के छात्र ने शराब के नशे में हिंसक अपराध किया। दरअसल मार्ग के लिए विवाद उसने पड़ोस में रहने वाली महिला पर हथियार से हमला कर दिया।

केस 2
वर्ष 2017 में एक किशोर का पड़ोसी महिला के बीच रास्ते के लिए झगड़ा हुआ। इस दौरान किशोर अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और धारदार हथियार से महिला पर कई वार कर दिए। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed