फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dropout Vanraji Childrens in Didihat

15 साल की उम्र के बाद स्कूल छोड़ने को मजबूर आदिम जनजाति के वनराजि बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dropout Vanraji Childrens in Didihat
वनराजि युवक अपने परिवार के साथ। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। शिक्षा का अधिकार और सभी को रोजगार का दावा आदिम जनजाति वनरावतों के मामले में बेमानी साबित हो रहा है। रोजगार के अभाव में परिवार की मुफलिसी के चलते वनराजि परिवार के अधिकतर बच्चे रोजी-रोटी के लिए 14-15 की उम्र में ही स्कूल छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट तहसील के वनराजि गांव मदनपुरी, कूटा चौरानी में उत्तराखंड की एकमात्र आदम जनजाति वन रावतों के लगभग 70 परिवाररहते हैं। पढ़े-लिखे न होने से इन परिवारों के मुखिया के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। सभी परिवार मजदूरी कर पेट पालते हैं।
विज्ञापन

वनराजियों के बच्चे प्राइमरी तक तो स्कूल जाते हैं लेकिन छठी और सातवीं कक्षाओं को पास करने के बाद 14 से 15 साल की उम्र के बच्चे पढ़ाई छोड़कर माता-पिता के साथ मजदूरी करने चले जाते हैं। कोरोना के बाद स्कूल छोड़ने वाले वनराजि बच्चों की संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सात तक की पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ने वाले वनराजि नरेंद्र सिंह रजवार, हिमांशु सिंह रजवार, होशियार सिंह रजवार बताते हैं कि स्कूल जाने से उनका और उनके परिवार का पेट नहीं भरेगा। जब वह मजदूरी करके पैसा कमाएंगे तब उनके घर में राशन आएगा।
वनराजि गोविंद सिंह बताते हैं कि उनके बेटे नरेंद्र ने कक्षा सात तक पढ़ाई की। आगे पढ़ाई कराने के लिए उनके पास पैसा भी नहीं है। इस महंगाई के दौर में अपने परिवार को दो वक्त की रोटी देने के लिए गोविंद ने अपने बेटे से भी मजदूरी करवाना शुरू कर दिया है।

कोरोना के बाद और लगातार बढ़ती महंगाई के बाद से वनराजि परिवार के अधिकतर बच्चे अपने घरों में ही रह गए हैं। प्राइमरी में पढ़ने वाले वनराजि बच्चे तो स्कूल जा रहे हैं लेकिन कक्षा सात और आठ में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल जाना बंद करके अपने पिता, माता के साथ मजदूरी करना शुरू कर दिया है।
बच्चे स्कूल क्यों छोड़ रहे हैं? इसकी जांच की जाएगी। मनरेगा योजना से वनराजि लोगों को रोजगार मिला है या नहीं इसकी भी जांच करवाई जाएगी।
- भगत सिंह फोनिया, एसडीएम, डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed