फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water line broken in Malli Bamori, water supply stopped till Mukhani

Nainital News: मल्ली बमौरी में टूटी पेयजल लाइन, मुखानी तक का पानी बंद

Sat, 08 Aug 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 08 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line broken in Malli Bamori, water supply stopped till Mukhani
हल्द्वानी। मुखानी नहर कवरिंग रोड पर मल्ली बमौरी में पानी की पाइप लाइन टूटने से 20 हजार से अधिक आबादी क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गई। इससे मुखानी, बसंत विहार, जज फार्म, तल्ली बमौरी आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट बना रहा।
विज्ञापन

यूयूएसडीए की ओर से इन दिनों मल्ली बमौरी क्षेत्र में सीवरेज संबंधी कार्य कराया जा रहा है। बीते बृहस्पतिवार की शाम निर्माण कार्य के दौरान जल संस्थान की गौला के पानी की सप्लाई वाली 12 इंच की लाइन टूट गई। इससे जलापूर्ति ठप होने के साथ ही पानी सड़क पर बहने लगा। सूचना पर जल संस्थान की ओर से पानी बंद कर दिया गया। इससे बृहस्पतिवार शाम और आज सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। शुक्रवार दोपहर कार्यदायी संस्था की ओर से लाइन को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन


ट्यूबवेल खराब होने से गहराया पेयजल संकट
दमुवाढूंगा के हल्दीखाल और हिम्मतपुर तल्ला क्षेत्र में ट्यूबवेल खराब होने से पांच हजार से अधिक की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता हरीश पंत ने बताया कि ट्यूबवेलों की मरम्मत चल रही है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाइप लाइन टूटने से कुछ क्षेत्रों में पानी का संकट बना रहा। यूयूएसडीए की ओर से पाइप लाइन ठीक कर दी गई है।
- रवींद्र कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान

मुखानी नहर कवरिंग क्षेत्र में निर्माण कार्य से पहले पाइप लाइनों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही खोदाई का काम किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान एक लाइन टूट गई थी, उसे जोड़ दिया गया है।


- मृदुला सिंह, उप कार्यक्रम निदेशक, यूयूएसडीए


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed