फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   drain water will be extinguish the fire

ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाने के लिए प्रयोग होगा नाले का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
drain water will be extinguish the fire
हल्द्वानी। नगर निगम बार-बार ट्रंचिंग ग्राउंड में लग रही आग को बुझाने के लिए नाले में बहने वाले पानी का प्रयोग करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम मिनी एसटीपी प्लांट लगाने की सोच रहा है। यह एसटीपी प्लांट बन गया तो निगम को एक साल में 10 लाख रुपये की बचत होने का अनुमान है। ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने पर नगर निगम प्राइवेट टैंकरों के जरिये पानी मंगाता है। इस पानी को नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड में बनी भूमिगत टंकी में स्टोर करता है। इसके बाद मोटरों और टैंकरों की मदद से पानी को कूड़े में डाला जाता है। इससे नगर निगम को हर साल 10 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने से एक नाला बहता है। इस नाले में एक छोटा एसटीपी प्लांट लगाने की योजना है। इसमें करीब दो लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। कहा कि यह एक दिन में तीन हजार लीटर पानी फिल्टर कर सकता है। इस पानी को टैंक में स्टोर किया जाएगा। आग लगने पर टैंक से मोटर के जरिये आग पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed