फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drag the beat watcher with the car

बीट वॉचर को कार के साथ घसीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Drag the beat watcher with the car
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के वन कर्मियों ने चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही 12 क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी। रोकने पर कार चालक ने वन बीट वॉचर को कार के साथ 50 मीटर तक घसीट दिया, इससे बीट वॉचर मामूली रूप से घायल भी हुआ।
विज्ञापन

बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष पंत ने बताया कि अधिकतर वन कर्मी चुनाव ड्यूटी में लगे थे। ऐसे में मात्र 2 फॉरेस्टर दैनिक श्रमिकों के साथ बैलपड़ाव में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक लग्जरी कार आती दिखाई थी, जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को पीछे की ओर दौड़ा दिया। बीट वॉचर कुंदन ने कार को पकड़ने का प्रयास किया तो कार चालक ने उसे 50 मीटर तक कार के साथ घसीट दिया, इस बीच बीट वाचर ने चलती कार की चाबी निकाल ली।
विज्ञापन

जब तक और लोग मदद को पहुंचते तब तक आरोपी भाग निकला। आरोपियों की खोज में रात में छापे भी मारे गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम ने कार और उसकी डिग्गी में रखी खैर की लकड़ी जब्त कर ली। टीम में वन क्षेत्राधिकारी बैलपड़ाव संतोष पंत के साथ वन दरोगा खिलाड़ी राम, अंबा दत्त, बीट वॉचर कुंदन सिंह बिष्ट, हीरा पांडे, कुबेर, गोधन, दीपू, महेश आनंद बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed