फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Over 55,000 registrations for UG and PG courses at Kumaun University.

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय के यूजी-पीजी में 55 हजार से अधिक पंजीकरण

Thu, 17 Sep 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 17 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Over 55,000 registrations for UG and PG courses at Kumaun University.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश व शुल्क जमा करने की विस्तारित समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 43,000 और स्नातकोत्तर में 12,319 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुलसचिव प्रो. राजनेश पांडे ने सभी परिसरों और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व निदेशकों को निर्देश जारी किए थे कि वे इस दो दिवसीय अतिरिक्त अवधि का उपयोग करते हुए उन सभी पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश व शुल्क का आवश्यक विवरण समर्थ पोर्टल पर हर हाल में अपडेट करना सुनिश्चित करें जिनकी प्रक्रिया तकनीकी कारणों से रुकी हुई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया था कि किसी भी योग्य छात्र का प्रवेश छूटना नहीं चाहिए। पोर्टल की नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने कहा छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए पोर्टल को दोबारा खोला गया था जिसकी अवधि बुधवार को पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed