फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DR. Indira's 'home' Fine Joshi billed rhythm

डॉ. इंदिरा के ‘घर’ से ललित जोशी ने ठोकी ताल

Sun, 16 Oct 2016 12:38 AM IST
निशांत खनी
निशांत खनी Updated Sun, 16 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
DR. Indira's 'home' Fine Joshi billed rhythm
कांग्रेस - फोटो : file photo

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में भी उधेड़बुन होने लगी है। अधिकांश सीटों से संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। हल्द्वानी विधानसभा सीट से पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित जोशी ने दावेदारी कर हलचल कर दी है।

विज्ञापन


हल्द्वानी प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। वजह वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश का कार्य क्षेत्र होना है। डॉ. हृदयेश कांग्रेस की सीनियर नेताओं में शुमार हैं और सरकार में उनका अच्छा दखल है। राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वह बेटे सुमित हृदयेश को सक्रिय राजनीति में लांच कर चुकी हैं।
विज्ञापन



डॉ. हृदयेश की उम्र अभी 75 साल है। उन्हें बखूबी मालूम है 2017 के चुनाव में यदि उम्र सीमा आड़े आती है तो बेटे सुमित के हाथों अपनी राजनीतिक विरासत सौंप सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्य क्षेत्र से आज तक किसी भी कांग्रेसी नेता ने दावेदारी पेश नहीं की है। आगामी चुनाव में उम्र सीमा के मापदंड को लेकर संगठन से जुड़े नेता भी खुद उलझन में फंसे हैं। इसी असमंजस में प्रदेश सचिव ललित जोशी ने हल्द्वानी से दावेदारी कर दांव खेल दिया है।

ललित जोशी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी की टीम के मजबूत स्तंभ हैं। ललित जोशी छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए हैं। राज्य आंदोलन की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने में उनका अहम रोल रहा है।

सक्रिय राजनीति में आने के बाद तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी की सरकार में ललित जोशी को राज्यमंत्री का दायित्व भी मिला और वर्तमान में प्रदेश सचिव हैं। ललित जोशी की दावेदारी कितनी मजबूत और कारगर होती है ये तो कुछ महीनों बाद ही पता चलेगा, लेकिन उन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेसी ही नहीं बल्कि भाजपाई भी अपने-अपने कयास लगाने लगे हैं।


 डॉ. इंदिरा हृदयेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सरकार में मंत्री हैं। दावेदारी का पहला हक उनका ही है। उम्र की सीमा का मापदंड निर्धारित होने या फिर उनके चुनाव लड़ने से इंकार करने पर बाकी लोगों को भी मौका मिलना चाहिए। इसी उम्मीद में मैंने भी दावेदारी पेश की है। पार्टी से डॉ. इंदिरा को टिकट मिलने पर पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी होकर चुनाव लड़ाएगी।

- ललित जोशी, प्रदेश सचिव कांग्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed