फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Bina Khanduri, Principal of MBPG College, retired, emotional farewell

एमबीपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी सेवानिवृत्त, भावपूर्ण विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bina Khanduri, Principal of MBPG College, retired, emotional farewell
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीणा खंडूरी को विदाई देते प्राध्यापक। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से वीआरएस लिया है। प्राचार्य डॉ. खंडूरी को कॉलेज के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने समारोहपूर्वक भावपूर्ण विदाई दी। उन्होंने प्राचार्य पद का कार्यभार वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीआर पंत को सौंपा है। प्राचार्य डॉ. खंडूरी ने बताया उच्चशिक्षा निदेशक से मौखिक निर्देश मिलने पर कार्यभार डॉ. बीआर पंत को दिया गया है। अब नये प्राचार्य की तैनाती होने तक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंत रहेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद विदाई समारोह में प्राचार्य डॉ. खंडूरी के करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की सभी वक्ताओं ने सराहना की तथा कॉलेज का बेहतर ढंग से संचालन किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत, डॉ. लीला तिवारी, मीरा पांडे, सुमन उप्रेेती, पूर्व प्राचार्य कांडा डा. बीडी कांडपाल, प्राचार्य गड़ाई गंगौली डा. एपी सिंह, प्राचार्य बलुवाकोट डॉ. डीसी पंत, चीफ प्राक्टर डा. विनय विद्यालंकार, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. सुचिता साह, डॉ. महिमा जोशी, डॉ. नवीन पंत, डॉ. एसएन सिद्व, डॉ. एचएस भाकुनी, डॉ. अमित सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed