{"_id":"6634277055e55d859606fa46","slug":"door-to-door-garbage-collection-contract-extended-for-two-months-haldwani-news-c-238-1-ntl1002-104878-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डोर टू डोर कूड़ा उठान अनुबंध दो माह के लिए बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डोर टू डोर कूड़ा उठान अनुबंध दो माह के लिए बढ़ा
Fri, 03 May 2024 05:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 03 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए अधिकृत निवारण सेवा समिति के अनुबंध को दो माह के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में समिति कार्मिकों ने कार्य भी शुुरू कर दिया है।
नगर में डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य कर रही निवारण समिति का 2019 से चला आ रहा अनुबंध मार्च 2024 में खत्म हो गया है। अप्रैल से समिति ने घर-घर कूड़ा उठान बंद कर दिया था। ग्रीष्म सीजन में कूड़ा उठान बंद होने से लोगों को भी दिक्कत हो रही थी। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। बृहस्पतिवार को पालिका की ओर से संस्था के साथ अनुबंध को दो माह के लिए बढ़ा दिया है। पालिका प्रशासक एसडीएम धारी केएन गोस्वामी ने बताया कि आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून यानी एस्मा कानून के अंतर्गत संस्था का मई और जून दो माह के लिए अनुबंध बढ़ा दिया गया है। चुनाव आयोग व शासन के अग्रिम दिशानिर्देशों पर इसे रद्द कर नई कवायद की जाएगाी। संवाद