फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doon was stuck in the floor test and beats

दून में फ्लोर टेस्ट और यहां अटकी रही धड़कनें

Wed, 11 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 11 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Doon was stuck in the floor test and beats
कांग्रेस आफिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की सियासत पर मंगलवार को पूरे देशभर के साथ हल्द्वानी के लोगों की नजर भी टिकी रही। हरीश रावत के सरकार बनाने के लिए सदन में बहुमत साबित करने से पहले ही लोग टीवी के आगे चिपक गए। सरकारी दफ्तरों से लेकर नुक्कड़ की दुकानों में लोग सियासत की चर्चाओं में मशगूल रहे। देहरादून में होने वाली की हर अपडेट की जानकारी सोशल मीडिया से एक-दूसरे को शेयर करते रहे। कई लोग तो विधायकों के नजदीकी लोगों से जानकारी हासिल करते रहे। फ्लोर टेस्ट के बाद भाजपाइयों में खामोशी छा गई। भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में ताला लटक गया। 
विज्ञापन


 सुप्रीम कोर्ट ने हरीश रावत को सरकार बनाने के लिए मंगलवार को सदन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। इस लिहाज से भाजपा और कांग्रेस के विधायक ही नहीं बल्कि वरिष्ठ नेता भी देहरादून में पिछले कई दिनों से डेरा डाले थे। मंगलवार सुबह से ही देहरादून की हर हलचल पर लोग नजर लगाए थे। सरकारी दफ्तर खुलने के साथ हर कोई फ्लोर टेस्ट के बारे में पूछता नजर आया। अफसर टीवी और सोशल मीडिया से पल पल की जानकारी लेते नजर आए। फ्लोर टेस्ट होने के बाद भी दफ्तरों में कामकाज नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed