{"_id":"636eb18c2e486f79e90cdb2c","slug":"dogs-bitten-20-people-in-mungali-garden-haldwani-news-hld4817073200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक, 20 लोगों को काटा, आक्रोशित लोग नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक, 20 लोगों को काटा, आक्रोशित लोग नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे
Sat, 12 Nov 2022 04:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:19 PM IST
सार
लोगों ने नगर आयुक्त से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही एबीसी की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
कुत्ते
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। एक सप्ताह में यहां 20 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। शुक्रवार को पार्षद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड के लोग नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आवारा कुत्ते लगातार लोगों को काट रहे हैं। इस कारण बच्चे डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कहा कि लोग अपने साथ डंडा लेकर ही घर से बाहर निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
संजू पाना ने कहा कि एक सप्ताह में 20 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा सत्र से पहले अंकिता हत्याकांड सहित ज्वलंत मुद्दों को लेकर सचिवालय घेराव करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह ही एक व्यक्ति को कुत्तों ने काटा है। उन्होंने नगर आयुक्त को सोबन सिंह जीना अस्पताल की पर्ची भी दिखाई। लोगों ने नगर आयुक्त से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही एबीसी की टीम भेजी जाएगी। वह कुत्तों की नसबंदी करेगी। इस दौरान राजेंद्र सिंह, विनीत गोयल, विशाल आदि मौजूद रहे।