{"_id":"5ff6228e8ebc3e319451c599","slug":"dog-bites-four-people-including-nurse-at-base-hospital-haldwani-news-hld4101616165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में कुत्ते ने नर्स समेत चार लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में कुत्ते ने नर्स समेत चार लोगों को काटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में आवारा कुत्ते ने नर्स समेत चार लोगों को काट लिया। नगर निगम को सूचना देने के बाद भी टीम लावारिस कुत्ते को पकड़ने के लिए नहीं पहुंची। गनीमत रही कि कुत्ते ने किसी वार्ड में पहुंचकर मरीज को नहीं काटा।
बुधवार दोपहर बेस अस्पताल में एक लावारिस कुत्ता लोगों पर बेवजह भौंकने लगा।
उसके बाद कुत्ते ने अस्पताल में निर्माण कार्य में लगे दो लोगों को काट लिया। देखते ही देखते कुत्ते ने वार्ड ब्वॉय और नर्स को भी अपना शिकार बना लिया। अस्पताल में कुत्ते के आतंक से मरीजों और तीमारदारों में भी दहशत का माहौल रहा। अस्पताल कर्मी हाथ में सरिया और डंडे लेकर कुत्ते को परिसर से भगाने के लिए परेशान रहे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने नगर निगम को घटना की सूचना दी। आरोप है कि निगम ने लावारिस कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम नहीं भेजी। सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना नहीं है। उधर, बेस अस्पताल में बुधवार शाम तक 17 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।