फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctors were seen on duty at 9 am due to fear of action

Nainital News: कार्रवाई के डर से सुबह नौ बजे डयूटी में मुस्तैद दिखे डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Doctors were seen on duty at 9 am due to fear of action
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार को सभी विभागों में डॉक्टर सुबह नौ बजे अपनी ओपीडी में बैठे मिले। इस दौरान मरीजों को भी समय पर उपचार मिल सका। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने सभी विभागाध्यक्षों से निरीक्षण करने के लिए कहा था। इसके अलावा वह स्वयं भी निरीक्षण करने पहुंचे। शिकायत आ रही थी कि सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होने के बाद भी डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण रोगियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दूर दराज के मरीजों को घर लौटने तक रात हो रही थी।। शिकायत के बाद प्राचार्य ने सख्त आदेश जारी कर प्रत्येक ओपीडी में ओपीडी टीम एसआर, जेआर और कंसल्टेंट को सुबह नौ बजे हर हाल में पहुंचने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा ओपीडी में प्रत्येक डॉक्टर को एप्रेन पहनकर पहुंचने के लिए कहा था। संवाद
विज्ञापन

-
उपनल कर्मियों को जल्द मिल जाएगा वेतन

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 659 में से कुछ कर्मचारियों को जल्द वेतन मिलने की उम्मीद है। पिछले पांच महीने से उपनल कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। ये कर्मचारी ऑपरेशन थिएटर, लिपिकीय, वार्ड समेत कई जगह पर अपनी सेवाएं देते हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 166 को तीन चार दिन में वेतन मिल जाएगा। बचे हुए अन्य कर्मचारियों को नए पदों के सृजित होने के बाद समायोजित कर वेतन दिया जाएगा। शासन में पद सृजित की कार्रवाई चल रही है और शीघ्र निर्णय होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed