फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctors of patients trounced infighting

डाक्टरों की आपसी खींचतान से मरीजों की फजीहत

Sun, 07 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में डाक्टरों की आपसी खींचतान से न्यूरो के मरीजों की फजीहत हो रही है। न्यूरो से संबंधित मरीजों के 26 जुलाई से आपरेशन ही बंद हैं। आरोप है कि न्यूरो विभाग एनेस्थिसिया विभाग से आपरेशन के लिए तिथि निश्चित करने को आग्रह कर रहा है लेकिन एनेस्थिसिया  विभाग की आपत्तियों की वजह से एक भी आपरेशन को हरी झंडी नहीं मिल सकी है। एनेस्थिसिया विभाग न्यूरो सर्जरी के मामलों में कार्डियोलाजिस्ट की ओपीनियन होने का तर्क देकर ‘ओके’ करने को तैयार नहीं है। इधर, एसटीएच की इस खींचतान से न्यूरो के गंभीर रोगियों को आपरेशन के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में वर्तमान में दो न्यूरो सर्जन डा. मिथिलेश पांडेय और डा. दीपक पवार तैनात हैं। केवल पांच रुपये पर्चे पर न्यूरो सर्जन को दिखाने की सुविधा होने के कारण ओपीडी में प्रतिदिन 300 से 350 तक मरीज पहुंच रहे हैं। बताते हैं कि ओपीडी में पहले न्यूरो के मरीज सप्ताह में चार दिन देखे जाते थे। लेकिन बाद में सर्जरी विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने न्यूरो की ओपीडी को सप्ताह में दो दिन करा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच मेडिकल कालेज के प्राचार्य को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आदेश निकाल कर पहली अगस्त से न्यूरो की ओपीडी सप्ताह में चार दिन करवा दी। इससे सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक खफा हो गए। बस इसी बात पर सर्जरी और न्यूरो के चिकित्सकों में खींचतान शुरू हो गई। आरोप है कि न्यूरो विभाग आपरेशन के लिए 26 जुलाई से लगातार लिख रहा है मगर एनेस्थिसिया विभाग से रोगियों को ओके नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि जब तक एनेस्थिसिया विभाग की ओके रिपोर्ट नहीं होगी न्यूरो के मरीज का आपरेशन नहीं हो सकता। इसी लिए 26 जुलाई से एक भी मरीज का आपरेशन नहीं हो सका है। न्यूरो विभाग के आपरेशन केसों में एनेस्थिसिया  विभाग खांसी की दिक्कत या कुछ भी होने पर मरीज के लिए कार्डियोलाजिस्ट  की ओपीनियन होने की बात लिख तिथि टाल दे रहा है। जबकि एसटीएच में कार्डियोलाजिस्ट कोई है ही नहीं, अभी तक मेडिसन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरुण जोशी की ओपीनियन पर ही आपरेशन होते रहे हैं। 


न्यूरो विभाग की शिकायत मेरे संज्ञान में आई है। न्यूरो के आपरेशन क्यों नहीं हो पा रहे हैं इस बारे में न्यूरो और एनेस्थिसिया के चिकित्सकों को साथ बैठाकर मीटिंग की जाएगी तथा इसका समाधान निकाला जाएगा। ताकि आपरेशन जल्द शुरू हो सकें। 
- डा. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed