{"_id":"57f7f3d74f1c1b46592713c8","slug":"doctors-now-have-to-write-generic-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाक्टरों को लिखनी होनी जेनेरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाक्टरों को लिखनी होनी जेनेरिक दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम छापों के बावजूद सुशीला तिवारी अस्पताल की कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ। मगर मंडलायुक्त के छापे का असर एसटीएच पर दिखाई पड़ने लगा है। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा ने जेनेरिक दवाएं लिखने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एसटीएच की बदहाल व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। जिलाधिकारी ने एसटीएच में छापा मारा था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने और फिर वित्त मंत्री ने भी छापा मारा था। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार को मंडलायुक्त डी सैंथिल पांडियन ने एसटीएच में छापा मारा था। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए थे। पांडियन चिकित्सा-शिक्षा सचिव भी हैं। सूत्रों की मानें तो एसटीएच और मेडिकल कालेज प्रशासन को ये भी डर सता रहा है कि हीलाहवाली करने पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
क्योंकि पांडियन मंडलायुक्त होने के नाते नैनीताल में बैठकर ही मानीटरिंग करेंगे। प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किए हैं कि जेनेरिक मेडिसिन लिखी जाएं। एसटीएच में एक ऐसा मामला भी सामने आया था।
इसमें एक विभागाध्यक्ष ब्रांडेड कंपनी का सस्ता इंजेक्शन छोड़कर लोकल कंपनी का तीन गुना महंगा इंजेक्शन लिखते थे। सवाल ये उठता है कि क्या ऐसे विभागाध्यक्ष प्राचार्य के आदेशों का पालन करेंगे।