फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctor's molestation of women, Hungama

डॉक्टर ने महिला से की छेड़छाड़, हंगामा 

Sun, 19 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 19 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड में मुखानी के पास स्थित सांभवी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला ने रेडियोलॉजिस्ट पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने पीड़िता के बयान लिये। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तरफ से तहरीर आने के बाद  कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


डीडीहाट निवासी एक महिला कुछ दिन पूर्व कालाढूंगी रोड स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। शनिवार दोपहर महिला अल्ट्रासाउंड कराने मुखानी स्थित सांभवी अस्पताल में पहुंची। महिला का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के दौरान अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डा. चंद्रमोहन सिंह धामी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 

>मुखानी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पीड़िता की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। मुखानी थाना इंचार्ज एके वर्मा का कहना है तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने पीड़िता के बयान दर्ज किये हैं। उनका कहना है पीड़िता के साथ चिकित्सक ने अश्लील हरकत की है। मामले की पुलिस जांच करवाई जायेगी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन और अल्ट्रासाउंड करने वाले डाक्टर से पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed