{"_id":"5e0d05878ebc3e87bc06a17f","slug":"do-not-harm-any-family-and-account-holder-nainital-news-hld367910157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी परिवार और खातेदार को नुकसान न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी परिवार और खातेदार को नुकसान न हो
विज्ञापन
नैनीताल में जमरानी बांध की सर्वे समीक्षा बैठक लेते डीएम सविन बंसल।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जमरानी बांध क्षेत्र में त्रुटि रहित सर्वे करें, ताकि किसी भी परिवार एवं खातेदार को किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े। कहा कि बांध निर्माण क्षेत्र में 425 परिवारों के 821 खातेदार आ रहे हैं। उन्हें सामाजिक, आर्थिक समेत अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।
डीएम बंसल बुधवार को जिला कार्यालय में जमरानी बांध क्षेत्र के सर्वे कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बांध क्षेत्र के अप स्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम का सर्वे पूर्ण हो चुका है। इसलिए एडीएम, एसडीएम एवं गठित कमेटी के अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक करें और उन्हें बांध संबंधी जानकारियां देते हुए विस्थापन, पुनर्वास एवं अवस्थापना के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दें। साथ ही जन सुनवाई में ग्रामीणों द्वारा की जाने वाली मांग, समस्याओं एवं सुझाव को लिखित रूप से दर्ज करने को भी कहा।
डीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को देखते हुए हैड़ाखान स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सीएससी सेंटर खोल दिया गया है। छोटा कैलाश-उडुवा पैदल मार्ग के लिए दस लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय उडुवा में शिक्षक की तैनाती के साथ ही जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत के लिए राशि अवमुक्त कर दी गई है। जमरानी बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता संजय शुक्ल ने डीएम को बताया कि प्राथमिक सर्वे के अनुसार भूमि अधिग्रहण एवं प्रभावित संपत्ति की मुआवजा लागत 18938.04 लाख, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन की अनुमानित लागत 21917.19 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि आधारभूत सुविधा विकास के लिए 6575.16 लाख रुपये अनुमानित है। उन्होंने बताया कि बांध के साथ ही तीन नहरों का निर्माण भी किया जाएगा। इसमें जमरानी नहर, तराई फीडर नहर एवं कटना फीडर नहर बनाई जाएगी। इस पर डीएम ने नहर निर्माण में अधिक से अधिक सरकारी भूमि उपयोग में लेने तथा कम से कम नाप भूमि लेने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम विनोद कुमार, विजय नाथ शुक्ल, एसई संजय शुक्ल., जमरानी खंड के अधिशासी अभियंता भारत भूषण पांडे, सहायक अभियंता हरिनंदन कापड़ी, पंकज ढौंढियाल आदि थे।