फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Do not be afraid of police, students share your information and problems: SP Crime

पुलिस से डरें नहीं, अपनी जानकारी और परेशानियां साझा करें छात्र: एसपी क्राइम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of police, students share your information and problems: SP Crime
हल्द्वानी गौलापार दौलतपुर स्थित वैंडी सीनियर सेंकेडरी स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस ?
हल्द्वानी। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं को परिवार से साझा करें। पुलिस से डरे नहीं, बल्कि किसी भी तरह का उत्पीड़न या खतरा होने पर अपने करीबी थाने, चौकी या कोतवाली में जाकर बताएं। पूरी तरह मदद की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डॉ. चंद्र मंगलवार को गौलापार दौलतपुर स्थित वेंडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ड्रग्स, साइबर क्राइम और ट्रैफिक कानून की जानकारी दी और उनके उल्लंघन पर न्याय प्रणाली में मौजूद प्रावधान भी बताए। छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाने और सचेत रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नशे से भी बच्चों को सचेत किया। बताया कि कैसे लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और इससे हो रहे शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी। ड्रग्स के वर्गीकरण की भी जानकारी दी। इसमें पौधों से प्राप्त होने वाले और सिंथेटिक तरीके से मिलने वाले मादक पदार्थों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए इंटरनेट या फोन के जरिये अनजान व्यक्तियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक विकल बवाड़ी और प्राचार्या भावना बवाड़ी ने एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन रमनदीप कौर ने किया। इस दौरान वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

इस दौरान निशा जोशी, हर्षित, जौफिला, कोमलदीप कौर और पलक जोशी समेत अन्य बच्चों ने आत्मरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, यातायात व्यवस्था आदि पर सवाल पूछे जिनका एसपी क्राइम ने जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया।

हल्द्वानी गौलापार दौलतपुर स्थित वैंडी सीनियर सेंकेडरी स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस ?

हल्द्वानी गौलापार दौलतपुर स्थित वैंडी सीनियर सेंकेडरी स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed