फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dmuwadunga get water

दमुवाढूंगा को मिलेगा पानी

Tue, 05 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Tue, 05 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dmuwadunga get water
दमुवाढूंगा क्षेत्र में पिछले एक माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। सोमवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय ने पेयजल प्रभावित हल्दीखाल, चौफुला क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्या सुनीं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को दमुवाढूंगा क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से टैंकरों से पेयजल वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



दमुवाढूंगा के हल्दीखाल, चौफुला, पनचक्की, मल्ला प्लाट, देवखड़ी, जमरानी कालोनी, जवाहर ज्योति आदि इलाकों में लंबे समय से पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। क्षेत्रवासियों को दो-दो किमी दूर आकर सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सोमवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ दमुवाढूंगा के हल्दीखाल और चौफुला क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के जसराम आर्य, दिनेश, सुनीता, दुर्गा ने बताया कि उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द से जल्द लाइनों को दुरुस्त करने और पेयजल आपूर्ति बहाल होने तक नियमित रूप से टैंकरों से पेयजल वितरित करने को कहा। इस दौरान उनके साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय (प्रतीक्षारत), अवर अभियंता पंकज उपाध्याय, केएल साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed