फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM sent letter to small tourism businessmen for help

डीएम ने छोटे पर्यटन कारोबारियों को मदद के लिए भेजा पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
DM sent letter to small tourism businessmen for help
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शासन को पत्र भेजकर लॉकडाउन से प्रभावित पर्यटन उद्योग को विभिन्न क्षेत्रों में छूट और सहायता देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से डीएम ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और सचिव सिंचाई से कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जा रहा है। कर्फ्यू के कारण जिले में समस्त व्यावसायिक गतिविधियां बंद हैं, जिससे पर्यटन उद्योग से जुड़े कार्मिकों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने नाव चालक, पैडिल बोर्ड चालक, अस्थायी दुकानें, रिक्शा, घोड़ा खच्चर, पर्यटन गाइड कार्मिकों और होम-स्टे संचालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। गर्ब्याल ने सिंचाई सचिव से पंजीकृत नाव संचालकों का वार्षिक पंजीकरण/लाइसेंस शुल्क माफ करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed