फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM Review's plans

डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा 

Sun, 20 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 20 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
DM Review's plans
खेतों में आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। डीएम दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने से पहले संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने नदी-नालों से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए भू-कटाव वाले क्षेत्रों में जलागम, भूमि संरक्षण संबंधी कार्य कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीएम रावत बीती शुक्रवार देर रात कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एकीकृत बहुउद्देशीय जल संभरण योजना बहुआयामी योजना है। इसकी पूर्ण जानकारी काश्तकारों को दी जाए, ताकि कृषकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन


कहा कि मानकों के अनुरूप चालखाल, जल संरक्षण टैंक, गूलों आदि का निर्माण किया जाए। कृषि अधिकारी ने डीएम को बताया गया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के अनुसार ग्रामसभा की खुली बैठकों में स्वीकृति के बाद 16 टैंकों का  निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल, हल्द्वानी के ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, ईई सिंचाई टीडी कांडपाल, लघु सिंचाई के बृजेश कुमार व जलागम तथा भूमि संरक्षण एवं कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed