{"_id":"65a98adce9abfdb18f0231e8","slug":"dm-inspected-bhawali-and-bhimtal-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2489-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डीएम ने भवाली और भीमताल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डीएम ने भवाली और भीमताल का निरीक्षण किया
Fri, 19 Jan 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
भवाली में निरीक्षण कर जानकारी लेती डीएम वंदना सिंह।
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। डीएम वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को भवाली और भीमताल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद विकास भवन में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और पर्यटन कारोबारियों की समस्याओं को सुना।
डीएम वंदना सिंह ने भीमताल में उद्यान नर्सरी और केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विकास भवन में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारी नेता पंकज उप्रेती, देवेंद्र फर्त्याल, रवि कुमार, गौतम मटियाली ने डीएम से भीमताल के डांठ में खेल मैदान पर पार्किंग निर्माण न होने पर सवाल किए। डीएम ने शहर में भूमि की उपलब्धता के आधार पर पॉकेट पार्किंग निर्माण की बात कही। सलड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल कृष्ण भट्ट, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया आदि ने ढुंगशिल की पहाड़ी से भूस्खलन की समस्या से अवगत कराया। भीमताल ब्लॉक रोड और खुटानी नाले पर अतिक्रमण पर चर्चा की। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, जिला मंत्री नितिन राणा, सौरभ रौतेला आदि मौजूद रहे।
टैंक बनाने के निर्देश
डीएम ने भवाली में सेनिटोरियम के पास जाबर नाले के दो जलस्रोतों का निरीक्षण कर बहते पानी को संरक्षित कर टैंक बनाने के निर्देश दिए। जलस्रोत का पानी संचय कर जलापूर्ति योजना से लिंक करने से भवाली नगर में पानी की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। डीएम ने भवाली कोतवाली के पास जलसंस्थान के खराब पड़े पंप हाउस को सुचारु करने के लिए विषय विशेषज्ञ से सर्वे कराने के निर्देश दिए। जसूली देवी धर्मशाला संग्रहालय को एक माह के अंदर संचालित करने के निर्देश दिए।