फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DK Sports Academy entered the finals

Nainital News: डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने किया फाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
DK Sports Academy entered the finals
हल्द्वानी। कोल्ट्स क्रिकेट क्लब के मैदान में अंडर-14 खिलाड़ियों का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। बहुदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में जीएनजी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने चार विकेट खोकर 285 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी। भावेश रावत ने 77, देवांग नेगी ने 69 और तेजस बिष्ट ने 67 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जीएनजी क्रिकेट अकादमी ने इशांत के 100, शास्वत के 63, और विहान के 47 रनों की मदद से 231 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरी इनिंग में डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने 5 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इसमें ईशान जोशी ने 125, भावेश रावत ने 80 रन बनाए। 351 रनों के लक्ष्य पूरा करने उतरी जीएनजी की टीम 213 रनों पर सिमट गई। डीके अकादमी के गेंदबाज देवांग नेगी ने सात, ईशान और आयुष ने 1-1 विकेेट झटका। मुकाबले के अंत में ईशान जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहां आनंद बिष्ट, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, नरेंद्र अधिकारी, पंकज गुरुरानी, योगेश चौहान, संजय चौधरी आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed